प्रतापगढ़: अरनोद बस स्टैंड पर कचरा जलाने से उठ रहा जहरीला धुआं, लोगों ने जताई नाराजगी
शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में नगर पालिका प्रशासन की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से कचरा एकत्रित कर उसे वहीं जला देते हैं, जिससे उठने वाला धुआं आसपास के क्षेत्र में फैलकर लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस स्टैंड परिसर में सफाई के बा