फतेहाबाद: फतेहाबाद में शांति समिति की बैठक में इंस्पेक्टर ने व्यापारियों से त्यौहारी सीजन में सतर्कता बरतने की अपील की
Fatehabad, Agra | Oct 17, 2025 दीपावली भाई दूज देवस्थान आदि त्योहारों के मद्दे नजर फतेहाबाद में शांति समिति की बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने की। इस दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग तथा व्यापारी मौजूद रहे। उन्होंने सभी से शांति और सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की।