हनुमानगढ़: भूखंड सौदे में दो लाख रुपए हड़पने का आरोप, महिला सहित 2 जनों पर धोखाधड़ी का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर जंक्शन थाना पुलिस ने भूखंड खरीद-फरोख्त के एक मामले में दो लाख रुपए हड़पने के आरोप में महिला सहित दो जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार नोहर के वार्ड नम्बर 17 निवासी लोकेश कुमार पुत्र शीतलदास सिंधी ने न्यायालय में परिवाद पेश कर बताया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।