मिर्ज़ापुर: सपा जिला अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर आरक्षण व्यवस्था में अनियमितता का आरोप लगाया
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे भाजपा सरकार पर आरक्षण व्यवस्था में अनियमितता का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की 22 भतीयों में 11,514 से अधिक आरक्षित पदों का नुकसान हुआ है। चौधरी ने सपा पार्टी कार्यालय रमई पट्टी में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। इस संबंध में उन्होंने पार्टी का पीडीए ऑडिट जारी किया ।