औरैया: ग्राम दौलतपुर के निवासी बुजुर्ग ने पुलिस पर लगाया आरोप, कहा- आरोपियों की नहीं हो रही गिरफ्तारी, सुरक्षा की मांग की
फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी लखन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। जिसका मुकदमा भी दर्ज है। मगर पुलिस उस पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि नामजद आरोपी अब उसे धमकियां भी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए जान माल की सुरक्षा किए जाने की मांग की है।