सज्जनगढ़: ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 में सज्जनगढ़ थाना पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी किया गिरफ्तार
बांसवाड़ा जिले की सज्जनगढ़ पुलिस ने उदयपुर रेंज स्तर पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में दो माह से फरार चल रहे आरोपी सोनु खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध डोडा चूरा तस्करी मामले में वांछित था और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से मिली।