उज्जैन ग्रामीण: प्लेटफार्म नंबर 1 स्थित पार्सल कार्यालय के समीप परिजनों से बिछड़ा 4 वर्षीय बालक, GRP ने परिजनों क़ो किया सुपुर्द
उज्जैन, 7 जुलाई। जीआरपी उज्जैन की सतर्कता और संवेदनशीलता से रेलवे स्टेशन पर परिजनों से बिछड़ा चार वर्षीय मासूम सुरक्षित अपने परिवार से मिल गया। प्लेटफॉर्म -1 पर रोते हुए मिले बच्चे को जीआरपी टीम ने सुरक्षित थाना लाकर उसकी देखभाल की और स्टेशन पर उद्घोषणा कराई। पूछताछ में बच्चा केवल अपना नाम और इंदौर निवासी होना बता सका। कुछ ही देर में परिजन थाने पहुंचे, जहां