सहारनपुर: सहारनपुर में दामाद ने 82 लाख रुपये की धोखाधड़ी की, सास के खाते से भी 7 लाख निकाले, पीड़ित ने SSP से लगाई गुहार
सहारनपुर में एक परिवार को रिश्तेदारी के भरोसे पर लाखों रुपये देना महंगा पड़ गया। थाना मंडी क्षेत्र के सराय मर्दान अली निवासी दीन मोहम्मद ने अपने रिश्तेदार पर करीब 82 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी और साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है।