विदिशा नगर: सिरोंज-बासौदा मार्ग पर बाइक सवार महिला की दूसरी बाइक से टक्कर, मेडिकल कॉलेज में मौत, पोस्टमार्टम कराया गया
रविवार दोपहर 32 वर्षीय हुमा खान अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर सिरोंज से अपनी ससुराल गंजबासौदा जा रही थी। अंबानगर चौराहे पर अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे हुमा गंभीर रूप से घायल हो गई। भाई को मामूली चोट आई, उसे पहले गंजबासौदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने की कारण उसे शाम को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।