#Breaking | रोहड़ू के सीमौली में पब्बर नदी में गिरी गाड़ी
रोहड़ू के सीमौली क्षेत्र में एक गाड़ी के पब्बर नदी में गिरने की सूचना सामने आई है। हादसा रात के समय होने की आशंका जताई जा रही है। गाड़ी में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही संबंधित टीमों द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाने की जानकारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Mandi, Mandi | Aug 5, 2026