छतरपुर नगर: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में कट्टे और कारतूस बरामद: सीएसपी ने दी जानकारी
छतरपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बेलदार मोहल्ले में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मार कार्रवाई को अंजाम दिया।इस मामले में आज 20 अप्रैल दोपहर करीब 1:30 बजे छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया।