किशनगंज: भामाशाहों के सहयोग से स्कूल परिसर में डली 80 ट्रॉली मिट्टी, जलभराव से मिलेगी राहत
जानकारी रविवार सुबह 11 बजे मिली किशनगंज ब्लॉक के बृजनगर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में भामाशाहों और स्कूल स्टाफ के सहयोग से 80 ट्रॉली मिट्टी डलवाई गई। शारीरिक शिक्षक राकेश सुमन ने बताया कि स्कूल परिसर ऊबड़-खाबड़ होने और गड्ढों में बारिश का पानी भरने से विद्यार्थियों को परेशानी होती थी। जनसहयोग से मिट्टी डलवाकर परिसर समतल किया गया।