गोपालगंज कोर्ट परिसर में शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वर्ष 2025 की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित और सुलहनीय वादों का आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर त्वरित निष्पादन करना था।