गुण्डरदेही: कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने ग्राम खुरसुनी में प्याऊ घर का शुभारंभ किया, श्रमदान कर सोख्ता गड्ढा निर्माण में सहभागिता निभाई
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खुरसुनी प्रवास के दौरान आज मुख्य मार्ग के किनारे ग्रीष्म ऋतु के दौरान आम लोगों के लिए शीतल पेजयल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु फीता काटकर कर प्याऊ घर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीणों से बातचीत की एवं उनके ग्राम में प्याऊ घर का शुभारंभ होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान उन्होंने ग्राम खुरसुनी में सामुदायिक नल के किनारे जिला प्रशासन के नीर चेतना अभियान के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे सोख्ता गड्ढा में श्रमदान कर जल संरक्षण के कार्य में अपनी सहभागिता निभाई।