धामपुर: धामपुर में शीला टाकीज के पास पुलिया के निर्माण के कारण 7 दिन तक आवागमन रहेगा बाधित
मंगलवार की सांय करीब 4:00 बजे मिली जानकारी का मुताबिक धामपुर नगर पालिका की ओर से शीला टॉकीज के पास स्योहारा चुंगी को जोड़ने वाले मार्ग पर पुलिया के निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है जिसको लेकर 7 दिन तक का आवागमन बाधित रहेगा। आसपास के लोगों से अन्य वैकल्पिक रास्ता का प्रयोग करने की अपील की गई है।