टीकमगढ़: त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए SP के निर्देशन में शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च
त्यौहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से टीकमगढ़ शहर मे पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस एवं जवानों ने शहर के मुख्य मार्गो बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की सभी लोग आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखते हुए त्योहारों को मिल जुलकर मनाएं।