बांधवगढ़: नाबालिग बालिका लापता, अज्ञात युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
उमरिया कोतवाली थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण इलाके से नाबालिग बालिका के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बालिका की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।थाने में मामला दर्ज ।