मनोहरथाना: तलावड़ा पुलिया के समीप बाइक असंतुलित होकर फिसली, ससुर और दामाद की मौत
तलावड़ा के समीप बाइक का संतुलित होकर फिसलने से ससुर और दामाद की मौके पर ही मौत हुई। रात भर शव रोड किनारे साइड पर पड़े रहे। सुबह जानकारी मिलने पर मनोहर थाना स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मध्य प्रदेश के मृगवास थाना क्षेत्र के उमरिया निवासी दामाद गजराज सिंह भील व ससुर झुकरी प्रभुलाल की मनोहरथाना सीएचसी मे पीएम कराया।