बालाघाट: इंस्टाग्राम पर महिला की छवि खराब करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए एक महिला की छवि धूमिल करने वाले आरोपी को हट्टा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की फोटो पोस्ट कर उस पर अश्लील व अपमानजनक टिप्पणियां लिखकर उसे सार्वजनिक रूप से बदनाम कर रहा था। पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल को पीड़िता के पति ने थाना हट्टा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि