कोलायत: गजनेर में तेज आंधी और बारिश से कई मकानों को नुकसान, दीवारें गिरीं, सरपंच प्रतिनिधि ने लिया जायजा
तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। खराब मौसम के चलते कई ग्रामीणों के मकानों को नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं और बारिश के कारण मकानों की दीवारें गिर गईं तथा कई भवनों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं, जिससे प्रभावित परिवारों में चिंता का माहौल है।गजनेर के पूनम राम पुत्र तेजाराम नायक के मकान को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।