सरदारशहर: सरदारशहर बस स्टैंड पर शीतल जल मंदिर का लोकार्पण, यात्रियों को गर्मी में मिली राहत
सरदारशहर। कृष्णा बस स्टैंड पर गुरुवार को अग्रवाल सेवा मंडल के स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत निर्मित शीतल जल मंदिर का लोकार्पण हुआ। इसे भामाशाह स्व. महावीर प्रसाद बैरासरिया की स्मृति में उनके पुत्र अशोक कुमार बैरासरिया ने बनवाया है। कार्यक्रम संयोजक राकेश हनुमानगढ़िया ने जानकारी दी है।