सतना। जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के गोबरांव कला गांव में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी। सुबह लगभग 10 बजे ग्रामीणों ने मूर्ति टूटी हुई देखी तो सड़क पर धरना दे कर प्रदर्शन किया।इस दौरान तीन थानों के पुलिस बल के साथ उंचेहरा एसडीएम पहुचे मौके पर और चित्रकूट से लाई गई प्रतिमा।