दुधि: अलग-अलग जगहों पर दो लोगों ने किया कीटनाशक सेवन, एक को जिला अस्पताल किया गया रेफर
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव में बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे 40 वर्षीय अमलेश कुमार पुत्र लालबहादुर गौड़ ने पत्नी से घरेलू विवाद के बाद पहले शराब पी ली और गुस्से में घर में रखी फसल छिड़कने वाली कीटनाशक दवा का 100 एमएल का पूरा शीशी निगल लिया।परिजनों ने अमलेश को दवा पीते देख लिया और आनन-फानन में निजी साधन से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।