अररिया: चनरर्दय में दो पक्षों के बीच पैसे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति घायल, इलाज जारी है
Araria, Araria | Feb 15, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के चनरर्दय वार्ड संख्या 05 में दो पक्षों के बीच पैसे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में शनिवार को दोपहर 2 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है.