अररिया: बलवात वार्ड संख्या 11 में सास-पतोहू के बीच घरेलू विवाद में सास घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 14, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के बलवात वार्ड संख्या 11 में सास - पतोहू के बीच हुए घरेलू विवाद में सास गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में शुक्रवार को शाम 5 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं गम्भीर रूप से घायल महिला बलवात गांव निवासी आजम की पत्नी तरीना बताई जा रही है.