अररिया: पंचगछिया के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Araria, Araria | Feb 14, 2025 नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पंचगछिया के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नरपतगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए शुक्रवार को शाम 5:30 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया, जहां शव का पोस्टमार्टम करा के मृत व्यक्ति के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है.