गिरियक: देश के विभिन्न राज्यों से आये पंचायती राज प्रतिनिधियों ने चोरसुआ पंचायत व पावापुरी जल मंदिर का किया भ्रमण
Giriak, Nalanda | Sep 13, 2024 देश के विभिन्न राज्यों से आये पंचायती राज प्रतिनिधियों ने चोरसुआ पंचायत व पावापुरी जल मंदिर का भ्रमण किया और इस दौरान पंचायत सरकार भवन, डिजिटल लाइब्रेरी, मॉडल कुआं, मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र, मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण गली – नाली पक्कीकरण निश्चय योजना एवं अन्य कार्यों को जाना और देखा.