बस्सी: जोबनेर-आसलपुर मेगा हाईवे पर श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास बीती रात बाइक व टेंपो में भिड़ंत, बाइक सवार युवक की हुई मौत
Bassi, Jaipur | Jan 19, 2025 जोबनेर आसलपुर मेगा हाईवे पर बीती रात करीब 10 बजे श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास बाइक और टेंपो में आमने-सामने की भिड़ंत हो जाने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद जोबनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।