हज़ारीबाग: उद्योगों की चिमनियां उगल रहीं जहर? चार गांवों के हजारों लोग खतरे में"
हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड के बेस पंचायत स्थित मरहांद गांव में विकास और पर्यावरण के बीच टकराव की तस्वीर सामने आ रही है। गांव के आसपास संचालित आयरन स्पंज फैक्ट्रियों पर ग्रामीण गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं, आयरन डस्ट और औद्योगिक कचरा उनकी खेती, स्वास्थ्य और जल स्रोतों को प्रभावित कर रहा है।