च.दादरी के सेक्टर-8 में रहने वाले लोहार जाति के लोगों की झुग्गियां हटाने को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकारण द्वारा 20 दिन का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद उनके समक्ष अपना सिर छुपाने के लिए जगह ढूंढने का संकट खड़ा हो गया है। बुधवार को वे डीसी डा. मुनीष नागपाल से मिले और पूरे मामले से अवगत करवाते हुए उनका आसियाना बचाने की गुहार लगाई।