अकबरपुर: अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र में सहयोग शिविर से जनजीवन होगा आसान, 19 मई से होगी शुरुआत
आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रखंड में पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारी को लेकर बीडीओ राधा रमण मुरारी की अध्यक्षता में मुखियाओं के साथ बैठक हुई। मंगलवार को 12:00 बजे बीडीओ ने बताया कि पहले चरण में 19 मई से सात चयनित पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। इसके बाद हर माह के पहले और तीसरे मंगलवार को नियमित रूप से आयोजन