मोतिहारी: मोतिहारी में जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया
मोतिहारी के खेल भवन में ईस्ट चंपारण फेसिंग संगठन द्वारा जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 27 का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधा मोहन सिंह के द्वारा किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि तलवारबाजी केवल एक खेल नहीं बल्कि अनुशासन,साहस,त्वरित निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास का प्रतीक है।