छोटी सरवन: भाजपा मंडल छोटी सरवन ने ग्राम पंचायत दानपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई
भारतीय जनता पार्टी मंडल छोटी सरवन द्वारा ग्राम पंचायत दानपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धापूर्वक रविवार दोपहर 2 बजे मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन और सिद्धांतों को याद किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी एवं पूर्व प्रधान जिला परिषद सदस्य राजेश कटारा रहे।