सागर: मोतीनगर पुलिस ने स्कॉर्पियो से बड़ी नगदी बरामद कर 2 लोगों को पकड़ा, इनकम टैक्स विभाग जांच में जुटा, रकम हवाला से जुड़ी
मोतीनगर थाना पुलिस ने रतौना के पास एक स्कॉर्पियो वाहन से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद करते हुए दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो में भारी रकम ले जाई जा रही है। वाहन की तलाशी में नगदी मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया गया। सूत्रों के मुताबिक बरामद राशि लगभग चार करोड़ रुपये है।