चूरू: गांव घांघू में उधार दिए ₹7 लाख मांगने पर युवक को घर ले जाकर पीटने और बंधक बनाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Jun 20, 2026 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव घांघू में उधार दिए रुपए वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट कर घर में बंधक बनाने का मामला सामने आया है। घायल युवक का इलाज चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में चल रहा है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित के पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।