चायल: खुले में रखा ट्रांसफार्मर बना खतरा, ग्रामीणों में आक्रोश, जिम्मेदार मौन, गौहानि गांव का मामला
ग्राम सभा गौहानी बड़ी में खुले में रखा विद्युत ट्रांसफार्मर ग्रामीणों के लिए खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना बैरिकेडिंग के गांव के बीच स्थापित ट्रांसफार्मर के पास बच्चे और पशु आसानी से पहुंच जाते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। वहीं, आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहने और फेज की समस्या से लोग परेशान हैं।