गभाना: गभाना में डिजीटल जनगणना के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण
गभाना में डिजिटल जनगणना के लिए चल रहे प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 180 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। कस्बा स्थित गगन इंटर कॉलेज में आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में अधिकारियों ने जनगणना की नई डिजिटल प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।