कोईलवर: कोईलवर पेट्रोल पंप के समीप पार्किंग में अवैध बालू में जब्त ट्रक से टायर चोरी करते एक चोर को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल
कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर पेट्रोल पंप के समीप पार्किंग में खड़े अवैध बालू में जब्त ट्रक से टायर खोलने के जुर्म में एक चोर को जेल भेज दिया गया। रात्रि में मौके का फायदा उठाकर युवक यह वारदात कर रहा था। इसके बाद पार्किंग के स्टॉफ ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया युवक अजीमाबाद थाना क्षेत्र के चूल्हन यादव का पुत्र राकेश कुमार है।