रायगढ़: तेलीकोट में पेड़ पर लटकी मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, सूने मकान के आंगन में शव मिलने से गांव में सनसनी
आपको बता दे कि ग्राम पंचायत तेलीकोट से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,यहाँ के निवासी रामदेव कुर्रे के सूने मकान के आंगन में लगे एक पेड़ पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश लटकी हुई मिली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।