मुज़फ्फरनगर: ढाई लाख के लेन-देन में शिव कुमार की मौत को परिजनों ने हत्या बताया, SSP से लगाई गुहार
मुजफ्फरनगर में दभेड़ी गांव के शिव कुमार की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। परिवार का आरोप है कि ढाई लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद था और साजिश के तहत शिव कुमार को ससुराल बुलाया गया।परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है