शाहपुरा: ग्राम तेवर के त्रिपुर सुंदरी माता मंदिर परिसर की दुकानों में आग भड़की, दमकल ने पाया काबू
ग्राम तेवर स्थित त्रिपुर सुंदरी माता मंदिर परिसर में दुकानों में अचानक आग भड़क उठी। आग ने धीरे-धीरे परिसर की लगभग आठ दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई।फायर ब्रिगेड की टीम ने बुधवार मंगलवार की दरम्यानी रात लगभग 1:00 बजे तक कड़ी मेहनत करने के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।