बरेली: सौ-सौ रुपये के लालच में बुझ गईं 4 जिंदगियां, अवैध गैस रिफलिंग ने छीने मासूमों के सपने
बरेली के नवाबगंज में कथित अवैध गैस रिफलिंग के दौरान सिलेंडर फटने से झुलसे चार मासूम बच्चों अजीत, आर्शिल, साहिल रजा और फरमान की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि बच्चों को 100 रुपये देकर सिलेंडर उठाने बुलाया गया था। घटना के बाद परिजनों ने न्याय, कार्रवाई और आर्थिक मदद की मांग की है।