फुलवरिया: जटहा गांव से बारात में गया किशोर लापता, सुराग नहीं, मां ने थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
फुलवरिया थाना क्षेत्र के जटहा गांव में एक किशोर के लापता होने से परिजन काफी परेशान और चिंतित हैं। गांव से निकली बारात में शामिल होने गया किशोर अब तक अपने घर नहीं लौटा है। मामले को लेकर लापता किशोर अनोज कुमार की मां संगीता देवी ने शनिवार की दोपहर 2:00 बजे थाने में लिखित शिकायत देकर पुलिस से छानबीन की गुहार लगाई है।