मुज़फ्फरनगर: शादी की खुशियों में विवाद, पंचायत में लाठी-डंडों से हुई हिंसक झड़प, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लगा छेड़छाड़ का आरोप
मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में शादी के दौरान मामूली विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। दोनों पक्षों ने पंचायत में भी गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट की। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग लात-घूस और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। एक पक्ष का आरोप है कि लड़की से छेड़छाड़ को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।