गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के चाकंद थाना क्षेत्र के बारा गांव में पुलिस सहयोग शिविर का किया गया आयोजन, लोगों की सुनी गईं समस्याएं
गया के चाकंद थाना क्षेत्र अंतर्गत बारा पंचायत में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीटी एसपी अभिनव, चाकंद थानाध्यक्ष एवं अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव गंभीरता से सुने।