भोरे: भोरे में 12 फरवरी को भाकपा माले करेंगे सड़क जाम, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ आंदोलन: सुभाष पटेल
भोरे में 12 फरवरी को भाकपा माले राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करेंगे। इसके तहत भोरे की सड़कों को जामकर आंदोलन करेंगे। यह निर्णय भारत अमेरिका के बीच ट्रेड डील के खिलाफ लिया गया है। मंगलवार की दोपहर 2 बजे इसकी जानकारी भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुभाष पटेल ने दी। उन्होंने भारत अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील को एक तरफा समझौता बताते हुए किसानों से अपील की है।