लखीमपुर: बाघ के हमले से मासूम बच्ची की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा, वन विभाग मुख्यालय का किया घेराव
लखीमपुर खीरी जिले के खुशीपुर गांव में बीती रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। बाबा हीरालाल को खाना देकर घर लौट रही डिम्पल पुत्री अभिमन्यु पर अचानक बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मासूम की चीखें सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।