खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णुदत्त शर्मा के अमानगंज नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष अमानगंज डॉ. प्रशांत चतुर्वेदी एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका खटीक के नेतृत्व में संपन्न हुआ।