उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड मुख्यालय पर विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर वल्लभनगर के विधायक उदय लाल डांगी द्वारा विकास कार्यो के लोकार्पण व शिलान्यास किए गए। बुधवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए गए।