मटिहानी: मटिहानी प्रखंड में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दुर्गाोत्सव, बदरपुर दुर्गा मंदिर में उमड़ी भारी भीड़
मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरी इलाकों में इस वर्ष माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना अत्यंत हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हो गई। शारदीय नवरात्र के इन पावन दिनों में चारों तरफ भक्तिमय माहौल बना रहा और पूरे क्षेत्र में वैदिक मंत्रोच्चारण तथा माता के जयकारों गूंजते रहे।